Monday, April 2, 2018


आज का टूल : “घड़ी में मान, कोणों का ज्ञान”

उद्देश्य एवं विवरण: इस टूल के माध्यम से (एनीमेशन द्वारा) बच्चों को बताया जा सकता है कि घड़ी में बने घंटे, मिनट और सेकेंड के काँटों या सुइयों द्वारा घड़ी पर कितने अंश के कोण अंतरित किये जाते है और उनमें से एक (घंटे, मिनट और सेकेंड के काँटों या सुइयों में ) में बदलाव होने पर कैसे दूसरे के कोणीय मान में परिवर्तन होता है | इसको गणितीय  रूप से निम्न प्रकार  समझाया  जा सकता है-

एक घड़ी द्वारा कुल अंतरित किये गए कोणों का मान = 360०
घंटे(कुल 12 घंटे में ) के कांटे द्वारा घड़ी पर अंतरित किये गए कोण का मान =  360० /12  = 30०  
इसी प्रकार मिनट और सेकेंड के कांटे द्वारा घड़ी पर अंतरित किये गए कोण का मान = 360० /60 = 6०
अब ध्यान देने योग्य बात यह है कि सेकेंड द्वारा एक बार चलने पर मिनट के कांटे पर और मिनट के एक बार चलने पर घंटे के कोणीय मान में क्या परिवर्तन होता है ?

आइये देखते है –
1 घंटे द्वारा अंतरित किये गए कोण का मान = 30०
1 घंटे या 60 मिनट द्वारा कोण के मान में परिवर्तन = 30०/60 = 1 /2 = 0.5० (अर्थात एक मिनट चलने पर घंटे के कोणीय मान में 0.5० की वृद्धि होती जाती है  )

इसी प्रकार ...
1 मिनट  द्वारा अंतरित किये गए कोण का मान = 6०
1 मिनट  या 60 सेकेंड द्वारा कोण के मान में परिवर्तन = 6०/60 = 1 /10 = 0.1० (अर्थात एक सेकेंड  चलने पर मिनट  के कोणीय मान में 0.1० की वृद्धि होती जाती है  )

कैसे प्रयोग करें : प्रयोग करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके विडियो देखें



अब नीचे दिए गए टूल पर अभ्यास करके देखें :